मधुबनी, अक्टूबर 26 -- Madhubani News: लदनियां। प्रशासन ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लदनियां बाजार में अवैध रूप से संचालित पटाखों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। बिना लाइसेंस के चलाए जा रहे तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन की टीम ने लदनियां बाजार स्थित गांधी चौक के पास संतोष पूर्वे की कोल्ड ड्रिंक दुकान, उसी भवन के नीचे संचालित थोक व्यापारिक प्रतिष्ठान श्री राम ट्रेडर्स' और संतोष पूर्वे की बहन रूबी देवी की दुकान पर एक साथ कारवाई की। यह भी पढ़ें- Saharsa News: सदर थाना क्षेत्र से 25 लाख के अवै...