Madhubani News: लदनियां: एक राखी जवानों के नाम कार्यक्रम में भावुक हुए एसएसबी जवान
मधुबनी, अगस्त 28 -- Madhubani News: लदनियां। प्रखंड के महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्यविद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय परिसर के सभागार में रक्षाबंधन की महत्ता को दर्शाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन एचएम प्रेमनाथ गोसाई की देखरेख में किया। एक राखी देश के जवानों के नाम विषयक इस कार्यक्रम में पहुंचे एसएसबी कैंप पिपराही के जवानों का स्वागत पाग व दोपटा से करने के बाद छात्राओं ने प्रज्ज्वलित दीप, मिठाई व कुमकुम भरी थाल से आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया व कलाई पर राखी बांधने के बाद मिठाइयां खिलाईं। राखी बंधवाते हुए जवानों को घर की याद आई और ये भावुक होते दिखे। अपने संबोधन में कमांडेंट इन्द्र सिंह व इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने कहा कि देश की सीमा व देवी स्वरूपा बहन- बेटियों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकताओं में है। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन: भाई की कलाई पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.