मधुबनी, अगस्त 13 -- Madhubani News: लखनौर।लखनौर प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और बार-बार ब्रेकडाउन से उपभोक्ता परेशान हैं। अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान लोग आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। भूतपूर्व सैनिक नीतीश रंजन ने नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर तत्काल सुधार की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पिछले करीब 15 दिनों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की स्थिति अत्यंत खराब है। 24 घंटे में करीब 5-6 घंटे तक बिजली उपलब्ध नहीं रहती। आपूर्ति रहने के दौरान भी लगभग एक-एक घंटे के लिए बार-बार बिजली बाधित हो रही है। हल्की हवा या मामूली मौसम परिवर्तन के बाद भी फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नियमित बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशानबिजली बाधित रहने स...