मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: मधुबनी,प्रधान संवाददाता। जिले में लंबित विकास योजनाओं को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीएम आनंद शर्मा ने समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने सड़क,पुल,पंचायत सरकार भवन समेत विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले संवेदकों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: तय समय सीमा में योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें : एसडीओविकास योजनाओं की प्रगति डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) तथा अन्य निर्माण एजेंसियों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं की प्रगति धीमी है, उनमें तत्काल तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी विकास योजनाओं में अनावश...