Madhubani News: लंबित मामले जल्द निपटाएं : डीसीएलआर
मधुबनी, सितम्बर 29 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर के डीसीएलआर नैमिष कुमार मंगलवार को लखनौर अंचल कार्यालय पहुंचे और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित जमाबंदी अद्यतीकरण व उत्तराधिकार नामांतरण अभियान के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अंचल में चल रहे राजस्व कार्यों और लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक के दौरान डीसीएलआर ने अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने अंचल अधिकारी तथा संबंधित राजस्व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे लंबित पड़े सभी मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कहा कि आम जनता को अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए नामांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.