Madhubani News: लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन व गश्ती तेज करने का निर्देश
मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। फुलपरास अंचल पुलिस निरीक्षक अभय कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की। इसमें अंचल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में पुलिस निरीक्षक ने लंबित कांडों का समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने तथा दिवा और रात्रि गश्ती को और तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।बैठक यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कसार थाने का एसपी ने किया निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.