Madhubani News: रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सकों ने कांवरियों का इलाज
मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: मधुबनी। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं, एवं दंड प्रणाम कांवरियों के लिए जिले के भैरव स्थान(भैरवा) में भोले स्थान मंदिर के पास इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मधुबनी के द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। चिकित्सकों के दल में रेड क्रॉस सोसाइटी मधुबनी के अस्पताल अधीक्षक सह मेडिकल ऑफिसर डॉ गिरीश पांडेय एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमिताभ शामिल थे। चिकित्सा दल में 2 स्वास्थ्य कर्मी अजय कुमार एवं परमेश्वर ठाकुर भी शामिल थे। चिकित्सा दल के द्वारा भक्त जनों एवम् दंड प्रणाम कर भैरवा पहुंचे कांवड़ियों के हाथ छिला जाने पर निशुल्क उनकी मरहम पट्टी की गई। रेड क्रॉस सोसाइटी मधुबनी के द्वारा भक्तजनों एवं कॉमेडीयों के बीच मुफ्त दवा का भी वितरण किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मेले में आने जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.