Madhubani News: रुक -रुक कर हो रही बारिश से खेतों में लहलहाने लगीं किसानों की उम्मीदें
मधुबनी, अगस्त 6 -- Madhubani News: मधुबनी। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से भले ही शहरी इलाकों में परेशानी बढ़ी हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों में खुशी है। धान की खेती के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है। खेतों में पानी लगने से धान की रोपनी में भी काफी तेजी आयी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगस्त महीने की यह नियमित वर्षा फसलों की अच्छी पैदावार के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे जिले में धान की रोपनी के काम में भारी तेजी आयी है। अच्छी बारिश होने से खेतों में लगे धान के पौधे लहलहाने लगे हैं। खेतों में हरियाली देख किसानों में धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जगी है। लक्ष्य से काफी पीछे है धनरोपनी
धानरोपनी के आंकड़े जून एवं जुलाई महीने में औसत से 60 फीसदी कम बारिश होने से जिले में धनरोपनी विभागीय लक्ष्य से काफी पीछे है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.