मधुबनी, अगस्त 21 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति और समीक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को डीडीसी सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंकों को कई अहम निर्देश दिए गए। अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मधुबनी द्वारा जारी वित्तीय समावेशन, केवाईसी और आकांक्षी जिला योजना पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि वैसे सभी जमा खाते जिनमें केवाईसी अतिदेय है उनका री-केवाईसी सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही के लिए संबंधित बैंक अधिकारी जिम्मेवार होंगे। इसी तरह केंद्र सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी अनक्लेमड एसेट्स के सेटलमेंट के लिए जारी अभियान के आलोक में सभी बैंकों को अपने-अपने डीफ खातों का अधिकतम सेटलमेंट सुनिश्चित करने को कहा गया। आरबीआई बियाडा के अधिक...