Madhubani News: रिश्वत मामले में आवास सहायक की सेवा समाप्त
मधुबनी, अक्टूबर 16 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत लाभुक से रिश्वत लेने के मामले में ग्रामीण आवास सहायक परवेज आलम की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। रिश्वत लेने से संबंधित वीडियो वायरल होने पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट और कर्मचारी के स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होने के आधार पर डीडीसी तुषार कुमार ने यह कार्रवाई की है। परवेज आलम अभी झंझारपुर प्रखंड की नरूआर पंचायत में पदस्थापित थे। इससे पहले उनकी तैनाती लखनौर प्रखंड की लौफा पंचायत में थी। मामला लौफा पंचायत में आवास प्लस सर्वे-2024 की लाभुक ज्योति कुमारी से जुड़ा है। जांच के दौरान आरोपी के पैतृक गांव पचही में 60 हजार रुपये के लेनदेन से संबंधित एक अन्य वीडियो भी सामने आया। मामले की जांच के लिए गठित समिति ने स्थल निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.