Madhubani News: रिटायर्ड शिक्षक का 5.20 लाख रुपयों से भरा बैग गायब, प्राथमिकी दर्ज
मधुबनी, अगस्त 5 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझारपुर हटिया के पास बुधवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक का 5.20 लाख रुपयों से भरा बैग संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित शिक्षक ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार घोघरडीहा थाना क्षेत्र के हटनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सृष्टि नारायण मिश्र बुधवार को झंझारपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 5.20 लाख रुपये की निकासी करने पहुंचे थे।
घटना का सच बैंक से रुपए निकालने के बाद वे एक रिजर्व टेम्पू पर सवार होकर अपने गांव लौटने लगे। रास्ते में झंझारपुर हटिया के पास वे सब्जी खरीदने के लिए थोड़ी देर के लिए रुके। वह रुपयों से भरा बैग टेम्पू के अंदर ही भूल गए और खुद सब्जी की दुकान पर चले गए। कुछ देर बाद जब वे सब्जी ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.