मधुबनी, जुलाई 25 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के इमादपट्टी गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर बेखौफ पड़ोसियों ने एक दंपति पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। घायलों की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय मदन कुमार यादव और उनकी पत्नी रामप्यारी देवी के रूप में हुई है।

घटना का विवरण पीड़ित मदन कुमार यादव के अनुसार, पड़ोसियों के साथ उनका लंबे समय से रास्ते का विवाद चला आ रहा था। घटना के वक्त वे घर पर मवेशी को चारा दे रहे थे, तभी आरोपित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। पति को बचाते देख रामप्यारी देवी बीच-बचाव करने आईं, तो दबंगों ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद दोनों को बेहोश देखकर आरोपित मौके ...