मधुबनी, सितम्बर 11 -- Madhubani News: मधुबनी/झंझारपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को जिला कोर्ट परिसर सहित बेनीपट्टी व झंझारपुर अनुमंडल कोर्ट में आयोजित होगी। लोक अदालत में सुलह के आधार पर निःशुल्क मामलों का निपटारा किया जाएगा। जिला कोर्ट में मामलों की सुनवाई के लिए आठ अलग-अलग पीठ का गठन किया गया है। जिला कोर्ट परिसर में छह बेंच में सुलहनीय योग्य आपराधिक मामले, पारिवारिक मामले, क्लेम वाद, बिजली, पानी, टेलीफोन से संबंधित मुकदमों का निपटारा होगा। जबकि डीटीओ कार्यालय कैंपस में गठित दो बेंच में परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस के चालान से संबंधित मुकदमों की सुनवाई होगी। यह भी पढ़ें- जिले में आज लोक अदालत लगेगी यह भी पढ़ें- 12 बेंचों पर किया जाएगा मामलों का निपटारा यह भी पढ़ें- Firozabad News: आपसी सुलह से आज निस्तारित होंगे दो लाख वाद

हिंदी हि...