मधुबनी, जुलाई 26 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की सिमरा पंचायत सरकार भवन में रविवार को आयोजित पंचायत विकास दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रमाणपत्र और अन्य योजनाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई, लेकिन पंचायत आवास सहायक के अनुपस्थित रहने से प्रधानमंत्री आवास योजना के कई आवेदकों का काम नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए। मुखिया रमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत सचिव जागेश्वर भिंडवार, कार्यpalक सहायक चंदा झा, पंचायत रोजगार सेवक भोगेंद्र कुमार सहित अन्य पंचायतकर्मी मौजूद रहे।

समस्याओं की समीक्षा बैठक में राशन कार्ड, जाति, आय व आवासीय प्रमाणपत्र, जीपीडीपी, वृद्धावस्था पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं के लंबित आवेदनो...