मधुबनी, अक्टूबर 15 -- Madhubani News: मधुबनी। पूर्व सीएम नीतीश कुमार की नीति और सिद्धांतों से प्रेरित होकर बाबूबरही निवासी युवा नेता राम पुकार यादव बीते बुधवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गुलाब शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राम पुकार यादव पार्टी की मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और नीतीश कुमार के विचारों को धरातल पर उतारेंगे। कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी भरत चौधरी, सत्यनारायण यादव, राजा चौधरी, जयवंत कुमार राम, पं. ऋषि नाथ झा, मो तसलीम सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...