Madhubani News: राम नाम से ही सुख व शांति संभव : पुनीत
मधुबनी, सितम्बर 22 -- Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। ये जो आनंद के समुद्र और सुख की राशि हैं, जिसके एक कण से तीनों लोक सुखी होते हैं, उनका नाम राम है। जो सुख का भवन और सम्पूर्ण लोको को शांति देने वाला है। उक्त बाते वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पुनीत भक्तमाल जी महाराज ने मंगलवार को कही। वे शहर के गांधी चौक स्थित बलुआचट्टी स्थित श्रृंगारकुंज बाबा अवध बिहारी मंदिर पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन प्रवचन कर रहे थे। राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुध्न के जन्म के बाद उनके नामकरण की कथा कहते हुए उन्होंने कहा कि जो संसार का भरण पोषण करता है उनका नाम भरत है। जिनके स्मरण मात्र से शत्रु का नाश होता है, उनका वेदों में प्रसिद्ध नाम शत्रुघ्न है। जो शुभ लक्षणों के धाम , श्रीरामजी के प्यारे और सारे जगत के आधार हैं गुरु वशिष्ट जी ने उनका नाम लक्ष्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.