मधुबनी, सितम्बर 1 -- Madhubani News: बिस्फी,निप्र। प्रखंड के तीसी नरसाम उत्तर पंचायत में डीपीआरओ राकेश कुमार झा की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बिजली, राशन कार्ड, मनरेगा, आपूर्ति, वृद्धावस्था पेंशन आदि से संबंधित दो दर्जन से अधिक आवेदन पंचायत के लोगों ने जमा किया। शिविर में रामसागर टोल स्थित नव सृजित विद्यालय को परोही के प्राथमिक मकतब में स्थानांतरित करने का छात्रों एवं अभिभावकों ने कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों ने आवेदन देकर विद्यालय के भवन का निर्माण करने की मांग की। कहा कि रामसागर टोल के बच्चे को उसी विद्यालय में पढने की सुविधा मिले। ग्रामीण सरोज पासवान,पच्चू पासवान आदि ने बताया कि जिस परोही प्राथमिक मकतब में विद्यालय को शिफ्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: सहयोग शिविर में राशन कार्ड के आवेदनों की रही भरमार वह...