Madhubani News: रात में पांच घंटे बाधित रही मंडल कारा व दर्जनभर मोहल्ले की बिजली
मधुबनी, जुलाई 25 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। शुक्रवार रात करीब पांच घंटे मंडल कारा रामपट्टी सहित दर्जनभर से अधिक मोहल्लों की बिजली बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को हाल बेहाल हो गया। शुक्रवार की रात बारिश के बाद शहर के चकदह, रामपट्टी पावर सब स्टेशन का 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गया। इससे मंडल कारा रामपट्टी, नवोदय विद्यालय, चकदह, रांटी, पलिवार, पिलखवाड़, रामपट्टी, मोहनपुर, महिनाथपुर सहित एक दर्जन से अधिक मोहल्लों के करीब 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तो भीषण गर्मी उपर से रात में सोने के समय बिजली नहीं। उमसभरी गर्मी से उपभोक्ता बेहाल हो गये। बिजली उपभोक्ता नीरज कुमार, अजय कुमार, बी न झा, डा. सीएम झा, मनोज ने बताया कि चकदह पावर सब स्टेशन को 33 केवी डबल सर्किट लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.