मधुबनी, अगस्त 8 -- Madhubani News: लौकही। प्रखंड से गुजरी एनएच 227 में झहुरी राजा चौक और मंसापुर में बाइपास सड़क नहीं रहने से काफी असुविधाएं होती है। इस स्थल पर बराबर दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती है। बतादें कि यह सड़क काफी व्यस्त सड़क है। इस होके हमेशा छोटी बड़ी वाहने गुजरती है। आए दिन छोटी-छोटी दुर्घटनाएं भी हो जाती है। आस पड़ोस के लोगों को अपने खेतों तक जाने के लिए भी इस सड़क को पार करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण शोभित साह, तेजनारायण सिंह, सुरेश प्रसाद आदि ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र आम जन के हित में वाइपास सड़क निर्माण कराने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...