मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: राजनगर। राजनगर उप डाकघर (पोस्ट ऑफिस) में अपराधियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का असफल प्रयास किया। गनीमत रही कि न तो लॉकर खुला और न हीं गोदरेज आलमारी। जिस कारण चोरी की बड़ी वारदात असफल रहा। अपराधियों के मंसूबा पर पानी फिर गया। डाकघर कर्मियों को सोमवार की सुबह पोस्ट ऑफिस खोलते समय घटना की जानकारी हुई। मामले में उपडाकपाल शिवनाथ पासवान के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...