Madhubani News: राजकीय सम्मान की जगह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची स्वतंत्रता सेनानी की पार्थिव शव
मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के वार्ड संख्या-25 (बेहट) निवासी 104 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण झा की शनिवार दोपहर निधन के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां उस समय विवाद में बदल गईं, जब उनके पुत्र ने मौत को संदेहास्पद बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई की तैयारी के बीच पुलिस ने पार्थिव देह को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण झा पिछले करीब दो वर्षों से अपने पौत्र शंकर झा के साथ वार्ड 20 स्थित घर मे रह रहे थे। शंकर झा वार्ड 20 में साक्षी मेडिकल नाम से एक दवा दुकान चलाते हैं और वही अपने परिवार व दादा के साथ रहते थे। स्वतंत्रता सेनानी के निधन की सूचना मिलने पर आरएस थाना को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.