मधुबनी, अगस्त 28 -- Madhubani News: मधेपुर। भाई-बहनों के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व शुक्रवार को मधेपुर एवं लखनौर प्रखंड क्षेत्र में सोल्लास मनाया गया। इस पुनीत अवसर पर बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध उन्हें मिठाई खिलायी। भाइयों ने भी बहनों को ताउम्र रक्षा करने का वचन दिया। रक्षा बंधन को लेकर गांवों में भी काफी चहल-पहल देखी गयी। इसके अलावे मोबाइल, एसएमएस एवं वाट्सएप संवाद के जरिये रक्षा बंधन की बधाई देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। भाई-बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक इस पर्व में नन्हें-मुन्ने बच्चों में भी गजब का उत्साह देखा गया। इन बच्चों ने भी राखी बांधी एवं बंधवायी। यह भी पढ़ें- Orai News: रक्षाबंधन पर उमड़ा उत्साह, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखियां चहुंओर माहौल उत्सवी था। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरकच्चो मे...