Madhubani News: रहिका की 5 हजार आबादी के समक्ष गहराया पेयजल संकट
मधुबनी, जुलाई 21 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवादाता। बारिश नहीं होने से भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण जिले के सदर प्रखंड रहिका में पेयजल के लिए हाहाकर की स्थिति दिख रही है। भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण क्षेत्र के अधिकांश चापाकल पानी देना बंद कर दिया है। नल जल योजना की अधिकतर यूनिट खराब हो जाने के कारण रहिका के तकरीबन 5 हजार आबादी के समक्ष पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुकी है. लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। पीएचईडी विभाग की ओर से ग्रामीण जलापूर्ति योजना से वर्षों पहले रहिका प्रखंड कार्यालय के निकट जलमीनार का निर्माण कर ग्रामीण क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाया गया था। इस योजना पर विभाग ने एक करोड़ रुपये खर्च किये थे। इससे पांच हजार लोगों को जलापूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया था। योजना के तहत जमीन के अंदर बिछायी गयी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.