मधुबनी, जुलाई 15 -- Madhubani News: जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर के बेला गांव चौक पर रसौई गैस के अवैध भंडारण का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल ने वीरेंद्र चौधरी के दुकान व घर पर छापेमारी कर 7 भरा तथा 14 खाली सिलेंडर जब्त किया है। इस मामले में आवश्यक वस्तुएं के अवैध भंडारण के खिलाफ दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। एसडीएम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बेला में रसौई गैस की अवैध भंडारण कर मनमानी दामो पर गैस की ब्रिकी किया जाता है। सूचना पर छापेमारी दल द्वारा दुकानदार के दुकान व घर पर तलाशी लिया गया। जहां से 7 भरा हुआ रसौई गैस सिलेंडर तथा 14 खाली सिलेंडर को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध भंडारण के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। आरोपी बेला गांव के कितई चौधरी के पुत्र वीरेन्द्र चौधरी ...