मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: रहिका, निज संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में लखनौर प्रखंड के राधा-कृष्ण स्थल पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव- 2026 का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, बीडीओ लखनौर, सीओ, थानाध्यक्ष एवं मंदिर विकास समिति के सचिव ने दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि मिथिला की संस्कृति लोक आस्था और कला के लिए जानी जाती है। शुरुआत संगीत नाटक अकादमी पुरस्कृत रसनचौकी कलाकार महेंद्र राम की प्रस्तुति से हुई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: श्रीकृष्ण राज्याभिषेक की भावपूर्ण प्रस्तुति ने मन मोहा शास्त्रीय गायक म...