Madhubani News: रंजिश में युवक को मारी गोली,घायल
मधुबनी, अगस्त 21 -- Madhubani News: जयनगर, एक संवाददाता। जयनगर के लदनियां थाना क्षेत्र घौली पूल निकट में पुरानी रंजिश के कारण युवक को गोली मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल 21 वर्षीय युवक चितरंजन कुमार यादव है। जो कमलाबाड़ी निवासी सज्जन यादाव के पुत्र है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात घटना घटी है। युवक का हमलावर के साथ पुरानी दुश्मनी बताया जाता है। घायल युवक को लोगो ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। युवक के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। चिकित्सक के अनुसार घायल युवक खतरे से बाहर है। अपर थानाध्यक्ष जीता कुमारी ने बताया कि यह लदनियां क्षेत्र का मामला है। घायल अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.