Madhubani News: रंगदारी में फरार दो आरोपित ब्राउन शुगर संग गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 7 -- Madhubani News: जयनगर। पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे कमलाबाड़ी-सहुरिया गांव में छापेमारी कर 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान बेला निवासी रौशन यादव और अमरनाथ यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित मादक पदार्थ के धंधे से जुड़े सिंडिकेट के सरगना बताए जा रहे हैं। दोनों 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया करीब एक माह पूर्व आर्य कुमार पुस्तकालय के पास वृद्ध प्रमोद अग्रवाल से आरोपितों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद उनके घर पर अवैध कब्जा कर परिवार को घर में बंद कर ताला जड़ दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने वृद्ध दंपती को मुक्त कराया था। जांच के दौरान 50 लाख रुपये की रंगदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.