Madhubani News: योजना के लाभ से वंचित करने पर प्रभारी एचएम निलंबित
मधुबनी, सितम्बर 29 -- Madhubani News: खजौली,निप्र। खजौली प्रखंड के पीएम श्रीबाबू लाल यादव 2 उच्च विद्यालय, एकडारा के सहायक शिक्षक-सह-प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. फैजुल्लाह अंसारी को मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना के लाभ से छात्राओं को वंचित करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) मधुबनी की ओर से जारी आदेश में तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है। जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में वर्ग नौवीं के छात्र-छात्राओं का विवरण निर्धारित समय सीमा के भीतर मेधासॉफ्ट पोर्टल पर अनुमोदित नहीं किया गया। इसके कारण विद्यालय की योग्य छात्रा सावित्री कुमारी सहित अन्य छात्राएं मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना के तहत मिलने वाले डीबीटी लाभ से वंचित रह गईं। मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षक के विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.