Madhubani News: योजनाओं की स्वीकृति से विकास को नई रफ्तार
मधुबनी, नवम्बर 24 -- Madhubani News: मधुबनी, निसं । मधुबनी विधानसभा सहित पूरे जिले के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, यातायात, पर्यटन और सांस्कृतिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। मंगलवार को परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक माधव आनंद ने यह बातें कहीं। उन्होंने बताया कि कोतवाली चौक से पैटघाट तक 18 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। आरडब्ल्यूडी की इस सड़क के निर्माण पर करीब 12.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी लागत 68 लाख रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित की गई है। तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति के साथ निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विधायक ने बताया कि 13 न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.