मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: झंझारपुर, निप्र। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत के सघन युवा पंजीकरण अभियान में मधुबनी जिले के हिमकर कौण्डिन्य ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभियान के दौरान उन्होंने युवाओं को मेरा युवा भारत से जोड़ने और पंजीकरण के लिए प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उत्कृष्ट योगदान के लिए मेरा युवा भारत, मधुबनी की ओर से हिमकर कौण्डिन्य को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...