मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: बाबूबरही। छौरही गांव में खेत-बधार में युवती से मोबाइल पर बातचीत करते पकड़े गए एक युवक की पिटाई के बाद ढोल बजाकर सामाजिक पंचायत बुलाने और कथित तौर पर शादी कराने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज है। हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

घटना का विवरण बरुआर के जमानिया टोल निवासी अशरफ सोनू को छौरही के युवती साथ पकड़ लिया गया। इसके बाद युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है। बाद में ढोल बजाकर सामाजिक पंचायत बुलाए जाने की चर्चा है। पंचायत में दोनों पक्षों की मौजूदगी में कथित तौर पर युवक-युवती की शादी कराने की बात भी सामने आ रही है। घटना के बाद युवती के नाबालिग होने और युवक के बालिग होने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर ह...