Madhubani News: यातायात व सुरक्षा को लेकर पुलिस की पहल, व्यापारियों संग की बैठक
मधुबनी, अगस्त 26 -- Madhubani News: झंझारपुर, निसं। झंझारपुर आरएस बाजार में राहगीरों की सहूलियत और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मंगलवार को आरएस थाना परिसर में पुलिस और स्थानीय व्यवसायियों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ-साथ सड़क किनारे लगने वाली दुकानों के कारण आम लोगों को होने वाली आवाजाही की समस्याओं का समाधान तलाशना था। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष माया कुमारी ने उपस्थित सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी व्यवसायियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने की हिदायत दी। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए दुकानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.