Madhubani News: मढ़िया में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'
मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: खजौली/बासोपट्टी, निज प्रतिनिधि। बासोपट्टी प्रखंड के मढ़िया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी दायां भाग बूथ संख्या-85 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने देशहित, जनभागीदारी, समाज के विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए । इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि 'मन की बात' के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों एवं प्रेरणादायक प्रयासों की जानकारी मिलती है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: मन की बात राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्य करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.