Madhubani News: मौत मामले में परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: अंधराठाढ़ी, निसं। थाना क्षेत्र के मैनी गांव निवासी परमेश्वर सदाय के 25 वर्षीय पुत्र दुर्गानंद सदाय की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक की मौत शनिवार को अपनी बहन के ससुराल बेलारही से घर लौटने के दौरान चनौरागंज के समीप सड़क हादसे में हो गई थी। उसका शव सड़क किनारे पुलिया के नीचे मिला था। इसी घटना को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता परमेश्वर सदाय ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उनके बड़े पुत्र अनिल कुमार के साथ भी इसी तरह की सड़क दुर्घटना हुई थी। चार पहिया वाहन की ठोकर लगने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। अब छोटे पुत्र दुर्गानंद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परमेश्वर सदाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.