मधुबनी, जुलाई 22 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। समस्याओं के समाधान के लिए अक्सर लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं, लेकिन जब लंबे समय तक कोई पहल नहीं हुई तो शहर के वार्ड संख्या-28 स्थित जेपी कॉलोनी के लोगों ने निराश होने के बजाय खुद ही समाधान की राह चुन ली। कॉलोनीवासियों ने आपसी सहयोग, चंदा और श्रमदान के बल पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर एक सकारात्मक और प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। स्थानीय निवासी निभा कुमारी, मनीषा रानी, दिव्या कुमारी, नेहा कुमारी व अन्य ने बताया कि वर्षों से सड़क नहीं रहने के कारण बरसात में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता था। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनि...