Madhubani News: मोबाइल छिनतई के दौरान चलती टेंपो से गिरीं दो महिलाएं
मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। एनएच 27 पर रविवार की देर शाम झंझारपुर-अररिया संग्राम के बीच पिपरौलिया के पास बाइक सवार बदमाशों के हत्थे चढ़कर दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों का इलाज नजदीक के एक निजी अस्पताल में कराए जाने की सूचना है। पुलिस पीड़ित महिलाओं की पहचान और उनके निवास स्थान का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं एक टेंपो पर सवार होकर झंझारपुर की ओर जा रही थीं। इसी बीच पीछे से अचानक तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आए और एक महिला के हाथ से मोबाइल छीनने लगे। इस छीना-झपटी के दौरान पीड़ित महिला चलती टेंपो से नीचे गिरने लगी। अपनी सहयात्री को गिरता देख बगल में बैठी दूसरी महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों महिलाएं चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.