Madhubani News: मोबाइल छिनतई का आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 23 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को मोबाइल छिनतई के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के महथौर धता टोल निवासी मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना कुमार सुमन उर्फ मुन्ना टेंगरार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि आरोपी पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उसके पास से 14 मोबाइल फोन बरामद किए थे। मामले के अनुसंधानकर्ता पुअनि विनीता साव ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.