Madhubani News: मोबाइल चोरी के बाद खाते से 50 हजार रुपये की निकासी
मधुबनी, जुलाई 15 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही बाजार के हाट में मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर अपराधियों ने पीड़ित के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 50 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। पीड़ित तिरहुता गांव के निवासी अनिल कुमार ने बाबूबरही थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराई है। बताया कि 13 जुलाई को हाट में उनका रेडमी नोट 14 प्रो 5 जी मोबाइल चोरी हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराने के लिए आवेदन किया। इस बीच अज्ञात लोगों ने मोबाइल का दुरुपयोग कर उनके खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गायब हुआ मोबाइल, खाते से उड़ गए दो लाखचोरी की घटनाओं का बढ़ता सिलसिला इधर, बाबूबरही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.