मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: बाबूबरही। मुरहदी बड़की टोल गांव में बुधवार को जरूरतमंद किसानों की सुविधा के लिए आधुनिक कृषि यंत्र बैंक की स्थापना की गई। उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज बिहारी ने किया। उन्होंने बताया कि बैंक से छोटे व सीमांत किसानों को कम लागत पर कृषि उपकरण मिलेंगे, जिससे खेती का खर्च घटेगा और काम आसान होगा। मौके पर क्षेत्र के किसान हित समूह के सदस्य, स्थानीय किसान व ग्रामीण मौजूद रहे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज बिहारी ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और इसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे छोटे व सीमांत किसानों को कम लागत पर कृषि उपकरण उपलब्ध होंगे। इससे खेती खर्च घटने के साथ कृषि कार्य भी आसान होगा। किसानों ने इस पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...