Madhubani News: मुफ्त नेत्र शिविर में ऑपरेशन के लिए 50 का हुआ चयन
मधुबनी, अगस्त 11 -- Madhubani News: लदनियां। प्रखंड मुख्यालय स्थित गायत्री चेतना केन्द्र लदनियां हटियागाछी परिसर में मंगलवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो सौ लोगों की जांच की गई। जिसमें से ऑपरेशन के लिए 50 लोगों का चयन किया गया। 30 लोगों को मुफ्त में चश्मा व दवा दी गई। यह जानकारी देते हुए आयोजक उपेन्द्र पासवान व अमूल भारद्वाज ने कहा कि जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चिह्नित लोगों को बस से श्रीरमेशपुरम मश्तीचक सारण स्थित अखंड ज्योति आई होस्पिटल परसा मार्ग दरियापुर छपरा 17 अगस्त को भेजा जाना है। पेसेंट को मुफ्त में खाने, रहने, ऑपरेशन व बस सेवा मुहैया कराई जाएगी। ऑपरेशन कराने वाले लोगों को 15 दिनों का राशन भी मुफ्त में दिया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.