मधुबनी, सितम्बर 5 -- Madhubani News: राजनगर,एप्र। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को राजनगर के ऐतिहासिक राज कैम्पस का दौरा करेंगे। इसको लेकर कई स्तर पर तैयारी की गई है। डीएम आनंद शर्मा व एसएसपी योगेन्द्र कुमार तैयारी व्यवस्था का मुआयना करने शनिवार राजनगर पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले राज मैदान में ऐतिहासिक राज कैम्पस पहुंचे। काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, कामाख्या मंदिर, हनुमान मंदिर, गिरिजा मंदिर, रानी महल, नौलखा पैलेस, हाथी घर, एसएसबी कैम्प व कॉलेज परिसर का भौतिक मुआयना कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान शिक्षाविद् इतिहाकार प्रो हीरानंद आचार्य से रूबरू होकर परिसर के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता से अवगत हुए। डीएम ने बताया कि यह स्थान अपने आप में अद्वितीय व अतुलनिय है। तंत्र विद्या पर आधारित यहां के सभी एतिहासिक धरोहर को देखकर आध्यात्मिक ...