Madhubani News: मुंबई में चोरी लाखों के जेवरात मामले में एक शातिर गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: मधुबनी,विसं। मुंबई में हुई लाखों की जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने नन्दन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात मुंबई पुलिस एवं नगर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी गई जेवरात भी बरामद किया है। प्रभारी नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि लगभग तीन महीने पूर्व मुंबई में हुई चोरी की घटना में आरोपित रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी परमेश्वर चौधरी के पुत्र नंदन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। स्टेशन मोहल्ला से उसकी गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि उसके पास से चोरी गई लाखों रुपए की सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे मुंबई ले जाएगी। जानकारी के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.