मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: झंझारपुर। श्रावण की पहली सोमवारी के साथ सोमवार को पर्यटन विभाग के उपक्रम मिथिला हाट में 12 दिवसीय मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। मिथिला की लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम 3 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक चलेगा। प्रतियोगिता के पहले दिन ही करीब एक दर्जन नवविवाहिताओं ने अपना संपर्क कर आने की जानकारी दी थी। मगर अचानक मौसम खराब होने के कारण संख्या कुछ कम रही। नव विवाहिता आकर्षक ढंग से सजी मधुश्रावणी डाली के साथ अपनी भागीदारी की। मिथिला हाट परिसर में पारंपरिक परिधानों और रंग-बिरंगी डालियों से उत्सवी माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सात दिवसीय नाग पंचमी महोत्सव पर निकाली भव्य1 कलश शोभाया...