मधुबनी, अक्टूबर 25 -- Madhubani News: मधुबनी/रहिका, हिन्दुस्तान टीम । मिथिला का लोक पर्व कोजागरा रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम में लक्ष्मी पूजा के साथ लोग पान, मखान और मिठाई खा कर पर्व मनाया। कई दुर्लभ योग में लोगों ने कोजागरा पर पूजा पाठ किया। कोजागरा पर बाजार में पान, मखान और मिठाई की खूब बिक्री हुई। मिठा पत्ता पान कोजागरा पर 15 से 20 रुपए बिका। बतासा और लड्डू की भी खूब हुई बिक्री। मिथिला की लोक संस्कृति में कोजागरा पर्व का विशेष महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात को मनाए जाने वाले इस पर्व में नवविवाहित दूल्हे का चुमाउन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मिथिला समाज ने मनाया कोजागरा पर्व मान्यता के अनुसार कोजागरा के दिन कन्या पक्ष की ओर से वर के घर कोजागरा का भार भेजा जाता है। इसमें मखान, पान, मिठाई...