मधुबनी, जुलाई 20 -- Madhubani News: पंडौल, एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र की बथने पंचायत स्थित रुचौल गांव में सोमवार को मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रुचौल गांव निवासी अरुण ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्र माधव ठाकुर है।

दुर्घटना का वर्णन परिजनों के अनुसार सोमवार को माधव अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ घर के समीप स्थित एक बगीचे में धान रोपनी के लिए गया था। काम के दौरान कीचड़ धोने के लिए वह पास में मिट्टी निकालने से बने गड्ढे में जमा पानी के किनारे पहुंचा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में गिर गया। बताया जाता है कि उसके साथ मौजूद नौ वर्षीय एक अन्य बालक छोटू भी गड्ढे में गिर गया था, लेकिन वह किसी तरह बाहर न...