Madhubani News: मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ ने दिए सख्त निर्देश
मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण,लंबित कांडों के निष्पादन,नियमित वाहन चेकिंग, दिवा एवं रात्रि गश्ती में तेजी लाने, सहित अवैध शराब कारोबारियों पर विशेष नजर बनाए रखने का सख्त निर्देश दिए।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र में अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए तथा अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए बताए कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.