मधुबनी, जुलाई 5 -- Madhubani News: जयनगर। भाकपा-माले की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड सचिव कॉ. भूषण सिंह की अध्यक्षता में हुयी। बैठक जयनगर बस्ती स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के मिथिलांचल प्रभारी कॉ. धीरेन्द्र झा एवं जिला सचिव कॉ. ध्रुव नारायण कर्ण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी जनसंघर्षों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। बैठक की शुरुआत ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के बिहार राज्य महासचिव स्वर्गीय कॉ. आर. एन. ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी...