मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि।अरेर थाना के जमुआरी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में दोनो पक्ष से तीन लोग घायल हो गये। घायल अरेर उत्तरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ विक्रांत, संजीत चौधरी एवं बैजू शर्मा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे की होना बताया गया है।

घटना का विवरण इस संबन्ध में दोनो ही तरफ से सदर में फर्द बयान दर्ज कराई गयी है। पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस को दिये फर्द बयान में कहा है कि जमुआरी-कुसमौल गांव जाने के रास्ते में उनका ईंट भठ्ठा है,जो फिलहाल बंद है। 27 जुलाई को वहां से कुर्सी, होंडा, लोहा का ताबा की चोरी कर ली गई है। जिसमें एक को पकड़ कर अरेर थाना लाया भी था बाद में नाबालिग होन पर उसे छोड़ दिया गया। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे जब वह ईंट-...