मधुबनी, अक्टूबर 23 -- Madhubani News: झंझारपुर। अनुमंडल के अररिया गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में पति, पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जख्मियों में 55 वर्षीय अनिल कुमार महतो व उनकी पत्नी 46 वर्षीय पाना देवी के अलावा 26 वर्षीय नीतीश कुमार शामिल है। इस संबंध में अररिया संग्राम के थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने जानकारी दी कि घटना को लेकर अभी तक पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्राप्त होते ही मामले की गहन जांच की जा...