Madhubani News: मारपीट मामले में मुखिया समेत कई नामजद
मधुबनी, सितम्बर 29 -- Madhubani News: हरलाखी। सिसौनी पंचायत के हरसुवार गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में दोनो पक्षों ने हरलाखी थाने में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे एक पक्ष के मुखिया पुत्र राजेश साह ने मेला देखकर लौटने के दौरान पड़ोसी अनिल साह, सुनील साह व संजय साह सहित अन्य लोगों पर मारपीट एवं लूटपाट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के सिकान्ति देवी ने मुखिया यदुवीर साह, विजय साह व विनय साह पर मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच चल रही है। जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.